फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में मिलावटी मसालों का मामला : खारी बावली में कई दुकानें सील, कुछ दुकानदार ताला लगाकर फरार

Mon, 06 May 2024 02:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा शुजात आलम, नई दिल्ली

सार

आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने खारी बावली की कुछ दुकानों को सील कर दिया है, जबकि कई दुकानदार सूचना मिलने के बाद दुकान बंद कर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
गोरखधंधा... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करावल नगर में बन रहे मिलावटी मसालों का खुलासा होने के बाद खारी बावली, सदर बाजार और पुल मिठाई एरिया में हड़कंप है। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने खारी बावली की कुछ दुकानों को सील कर दिया है, जबकि कई दुकानदार सूचना मिलने के बाद दुकान बंद कर फरार हो गए हैं। फूड और सेफ्टी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दुकानदारों की मौजूदगी में ही सैंपल लिया जा सकता है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि करावल नगर में कई जगह मिलावटी मसाले बनाए जा रहे हैं। छापे की भनक लगते ही आरोपी अपनी-अपनी फैक्टरी पर ताला मारकर फरार हो गए। अपराध शाखा की टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं। इस बात का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि करावल नगर के अलावा दिल्ली में कहां-कहां इस तरह का मिलावटी सामान बनाया जा रहा है। आरोपियों का नेटवर्क बड़े बाजारों के अलावा काॅलोनियों और ग्रामीण इलाकों में फैला हुआ है। बड़े पैमाने पर गांव-देहात में माल सप्लाई हो रहा है।
ऐसे बनाए जा रहे थे मसाले

  • अमचूर पाउडर: सड़े हुए चावल, जामुन, लकड़ी का बुरादा, साइट्रिक एसिड के अलावा कई अन्य केमिकल व मिट्टी मिलाकर इन्हें पीसा जाता था। बाद में बड़े-बड़े कट्टों में डालकर बेच दिया जाता था।
  • मिर्च पाउडर: खराब मिर्च, मिर्च के डंटल, सड़े हुए चावल, कलर और कुछ अन्य केमिकल मिलाकर मिर्च पाउडर तैयार किया जाता था। बाद में इनको 50-50 किलो के कट्टों में भरकर बाजार में भेजा जाता था।
  • धनिया पाउडर : बेहद खराब क्वालिटी के 10 फीसदी असली धनिया में लकड़ी का बुरादा, सड़ा हुआ बाजरा, चोकर व केमिकल मिलाकर धनिया पाउडर बना दिया जाता था।
  • गर्म मसाला: यूकलिप्टस के पत्ते, सड़े हुए जामुन, काली मिर्च की भूसी, जीरे की डंडी, लौंग की डंडी, पॉलिश, चोकर व कुछ पेड़ों की छाल का इस्तेमाल किया जाता था।
  • हल्दी पाउडर: सड़ी हुई हल्दी, सड़े हुए चावल, मिट्टी, सड़का हुआ बाजरा, कलर और केमिकल की मदद से हल्दी पाउडर तैयार किया जाता था।

ये सावधानियां बरतें

  • कोशिश करें कि साबुत मसाले लाकर घर में ही ग्राइंडर या सिल बट्टे पर पीस लें। ऐसा करने से मिलावट का खतरा खत्म हो जाता है।
  • यदि आप साबुत मसाले लाकर बाहर चक्की पर पिसवाते हैं तो कोशिश करें कि सामने देखते रहें।
  • किसी बड़े ब्रांड के मसाले खरीदें। इनमें मिलावट की संभावना कम रहती है।
  • कभी बाजार से खुले मसाले न खरीदें। इनमें सबसे ज्यादा मिलावट होती है।

सेहत के लिए बेहद हानिकारक

विज्ञापन

विशेषज्ञों के मुताबिक मिलावटी मसाले सेहत के लिए बहुत हानिकारक हैं। लंबे समय तक इनका सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याओं के अलावा कैंसर तक हो सकता है। अमूमन मिलावटी मसालों के खाने से उल्टी, डायरिया, अल्सर, त्वचा रोग और मानसिक विकार का खतरा बढ़ जाता है। मसालों को लेकर गंभीर रहे और शुद्ध खरीदने का प्रयास करें।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें