फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दो बहनों की हत्या का मामला, क्लब में झगड़ा करने पर ललित की हत्या करने आए थे आरोपी

Sun, 18 Jun 2023 09:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

गौतम 10 से 15 साथियों के साथ रविवार तड़के चार बजे ललित के घर पहुंच गया। आरोपियों ने ललित के घर का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। शोर सुनकर ललित बाहर नहीं आया। पड़ोसी जागे तो आरोपी चले गए।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के भीकाजी कामा प्लेस स्थित डीओडी क्लब में जाकर आरोपी देव से पैसे मांगना ललित को भारी पड़ गया। देव ने पैसे नहीं दिए तो ललित ने उससे झगड़ा कर लिया। इससे क्लब मालिक व केडी कॉलोनी निवासी सोनू का बेटा गौतम इतना नाराज हो गया कि ललित की हत्या की साजिश रच डाली।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, ललित ने आंबेडकर बस्ती निवासी देव को 10 हजार रुपये दिए थे। देव पैसे वापस नहीं कर रहा था। ललित पैसे लेने के लिए शनिवार शाम को डीओडी क्लब चला गया। क्लब गौतम का है और देव यहां काम करता है। पैसे नहीं देने पर ललित और  देव के बीच क्लब में झगड़ा हो गया। इसके बाद ललित घर चला गया। देव ने झगड़े की बात गौतम को बता दी। गौतम ने फोन पर ललित से बात की तो दोनों में कहासुनी हो गई। इससे गौतम आगबबूला हो गया। 


गौतम 10 से 15 साथियों के साथ रविवार तड़के चार बजे ललित के घर पहुंच गया। आरोपियों ने ललित के घर का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। शोर सुनकर ललित बाहर नहीं आया। पड़ोसी जागे तो आरोपी चले गए। कुछ देर बाद आरोपी फिर आ गए। उस समय ललित बाहर ही था। आरोपी ललित से झगड़ा करने लगे। इस पर ललित की बहनें पिंकी व ज्योति ने ललित को पीछे छिपा लिया। इसके बाद दोनों बहनों ने ललित को मौके से भगा दिया।

विज्ञापन

पुलिस को ललित ने बताया कि गौतम के क्लब में काम करने वाले देव से पैसे लेने गया था। इसके बाद घर आ गया। बाद में आरोपी उसके घर आ गए और दरवाजा तोड़ने लगे। आरोपियों ने उसके भाई को भी उठा लिया था। इसके बाद मौसी के घर गए थे। आरोपियों से किसी तरह का झगड़ा नहीं हुआ था। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त मनोज सी ने बताया कि पैसे के विवाद में दोनों बहनों को गोलियां मारी गई हैं। आरके पुरम पुलिस मामले की जांच कर रही है। ललित के खिलाफ लूटपाट का एक मामला पहले से दर्ज है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें