नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक संदिग्ध बीमा दावे के मामले में धोखाधड़ी समेत विभिन्न अपराधों के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की जानकारी पटियाला हाउस कोर्ट को दी है। अपराध शाखा ने 21 जुलाई को एक अनुपालन रिपोर्ट दाखिल कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रेया अग्रवाल को सूचित किया कि अदालत के आदेश के अनुसार केस दर्ज कर लिया गया है। 14 जुलाई को अदालत ने रॉयल सुंदरम जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की शिकायत के आधार पर आदेश पारित करते हुए एफआईआर दर्ज करने का निर्देश देना उचित समझा गया। कोर्ट ने कहा कि दोपहिया वाहन बीमा पॉलिसियों के लिए आवेदन करते समय दर्ज किए गए झूठे विवरणों के आधार पर संदिग्ध दावों के आरोपों और दावों को सुरक्षित करने के लिए उनके संभावित दुरुपयोग की गहन जांच की जा सके इसलिए यह जरूरी है।