फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: सीट बेल्ट न लगाए होने पर ट्रैफिक कर्मी को कार सवार ने कुचला, गाड़ी साइड में लगाने का किया था इशारा

Sun, 20 Nov 2022 10:28 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

शनिवार शाम करीब सवा चार बजे गोल्फ कोर्स की ओर से एक गाड़ी आई। चालक के बगल में बैठे युवक ने सीट बेल्ट नहीं लगाई हुई। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक गाड़ी को साइड में लगाने लगा। जैसे ही एएसआई बृजमोहन गाड़ी के नजदीक आए तो चालक ने गाड़ी को लापरवाही से भगाते हुए दिनेश कुमार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम सेक्टर-56 थाना क्षेत्र में वाहन चलाते वक्त सीट बेल्ट नहीं लगाए युवक को रोकने का खामियाजा ट्रैफिक कर्मी को भुगतना पड़ा। युवक ने होमगार्ड को कार से टक्कर मार दी। घायल होम गार्ड को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, नूंह के रोजकामेव निवासी दिनेश कुमार ट्रैफिक पुलिस में होमगार्ड है। उसकी ड्यूटी गुरुग्राम के एआईटी चौक, सेक्टर-54/55/56 पर है। शनिवार शाम करीब सवा चार बजे गोल्फ कोर्स की ओर से एक गाड़ी आई। चालक के बगल में बैठे युवक ने सीट बेल्ट नहीं लगाई हुई। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक गाड़ी को साइड में लगाने लगा। जैसे ही एएसआई बृजमोहन गाड़ी के नजदीक आए तो चालक ने गाड़ी को लापरवाही से भगाते हुए दिनेश कुमार को टक्कर मार दी। जिससे दिनेश के पैर में फ्रेक्चर हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें