फरुखनगर केएमपी एक्सप्रेस पर भयानक हादसा हुआ है। यहां एक गाड़ी चालक ने पीछे से कैंटर में टक्कर मार दी। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए गुरुग्राम सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीसीपी मानेसर दीपक, एसीपी पटौदी मनोज कुमार, एसीपी हाइवे सुखबीर, थाना प्रभारी सुरेंद्र समेत कई अधिकारी मौके पर मामले की जांच कर रहे हैं।