फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Accident: हरि नगर में सड़क हादसा, कार ने तमिलनाडु पुलिस की बस को मारी टक्कर, दोनों में लगी आग

Fri, 05 Dec 2025 03:00 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

हरि नगर इलाके में शुक्रवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। जिसमें एक बलेनो कार ने तमिलनाडु पुलिस की बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरि नगर इलाके में शुक्रवार सुबह बलेनो कार ने तमिलनाडु पुलिस की बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार में आग लग गई। आग बस को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही कार और बस में सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गए।

विज्ञापन


पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि सुबह करीब 11:38 बजे पुलिस को वीरेंद्र नगर के दिल्ली हाट के पास एक बस में आग लग गई है। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि तमिलनाडु पुलिस की बस के पीछे एक मारुति बलेनो कार फंसी हुई है।

दोनों गाड़ियां पूरी तरह जल गई थीं। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने कुछ देर में आग पर काबू पा लिया। शुरुआती जांच से पता चला है कि बलेनो कार ने बस को पीछे से टक्कर मारी और दोनों गाड़ियों में आग लग गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें