फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय से टकरा गई कार, तीन घायल

Tue, 02 Sep 2014 08:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ सेक्टर-64 के पास सोमवार दोपहर एक गाय सड़क के बीच में आ गई। उससे टकराकर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलो को पास के एम्स अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती करवाया।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पलवल निवासी मोहन सिंह अपने दोस्त राजेंद्र की कार लेकर अपनी बेटी सुषमा और भतीजी प्रिया के साथ फरीदाबाद आए थे। सोमवार दोपहर वह वापस पलवल की ओर जा रहे थे।

अचानक इसी दौरान सेक्टर बाइपास रोड पर एक गाय बीच में आ गई। जब तकमोहन कार की गति कम करते गाय कार से टकरा गई।

गाय से टक्कर लगने से कार का संतुलन बिगड़ गया और डिवाईडर से जा भिड़ी। हादसे में मोहन, प्रिया व सुषमा घायल हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें