फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : सफदरजंग में एक जगह मिलेगी कैंसर के इलाज और खून जांच की सुविधा, एम्स की तर्ज पर ऑनलाइन लैब रिपोर्ट

Fri, 12 Jan 2024 01:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

अस्पताल प्रबंधन ने इन सुविधाओं में विस्तार व सुधार करने के लिए मेडिकल ऑन्कोलॉजी और हेमेटोलॉजी विभाग को अस्पताल परिसर में बने पुराने स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर में शिफ्ट करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
सफदरजंग अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सफदरजंग अस्पताल में कैंसर का इलाज व खून की जांच की सुविधा जल्द ही एक जगह पर मिलेगी। अस्पताल प्रबंधन ने इन सुविधाओं में विस्तार व सुधार करने के लिए मेडिकल ऑन्कोलॉजी और हेमेटोलॉजी विभाग को अस्पताल परिसर में बने पुराने स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर में शिफ्ट करने का फैसला लिया है। स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर नए भवन में शिफ्ट हो गया है। भवन खाली होने के बाद इसे दोनों विभागों को आवंटित किया गया है।

विज्ञापन


हेमेटोलॉजी विभाग के अंतर्गत सभी प्रकार की खून की जांच होती है। मौजूदा समय में अस्पताल में रोज दस हजार से अधिक मरीज इलाज करवाने आते हैं। इनमें से सैकड़ों मरीजों को खून की जांच करानी पड़ती है। अभी इन जांच के लिए मरीजों को अस्पताल परिसर में अलग-अलग जगहों पर जाना पड़ता है। हेमेटोलॉजी विभाग के शिफ्ट होने के बाद सभी प्रकार की खून की जांच पुराने स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर के भवन में ही होगी। यहां पर जांच से जुड़ीं सभी सुविधाएं केंद्रीकृत की जाएंगी। ऐसा होने पर मरीजों को भटकने की जरूरत नहीं होगी। साथ ही लैब में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जा सकेगा।

अस्पताल प्रबंधन की मानें तो एम्स की तर्ज पर सफदरजंग भी स्मार्ट लैब तैयार कर रहा है। इसमें रिपोर्ट तैयार करने के लिए एआई की मदद ली जा सकती है। यहां खून की जांच के बाद रिपोर्ट ऑनलाइन देने की भी व्यवस्था की जाएगी। अभी खून की ज्यादातर रिपोर्ट ऑफलाइन ही मरीजों को लेनी पड़ती है। इसमें मरीजों का अधिक समय लगता है। स्मार्ट लैब बनने के बाद रिपोर्ट तैयार करने में तेजी आएगी।
विज्ञापन


कीमोथेरेपी की सुविधा मिलेगी
पुराने स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर में मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के शिफ्ट होने के बाद कैंसर के मरीजों को यहां पर सुविधाएं दी जाएंगी। विभाग की तरफ से दी जाने वाली कीमोथेरेपी भी यहीं हो सकती है। अभी यह सुविधा ओपीडी ब्लॉक में मिलती है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि नए भवन में शिफ्ट होने के बाद कैंसर विभाग में बेड की क्षमता का भी विस्तार किया जा सकता है।

पुराने स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर में 35 बेड के अलावा तीन ऑपरेशन थियेटर की सुविधा थी। अब यह पूरा भवन खाली हो गया है। यहां कैंसर विभाग को आधे से अधिक हिस्सा मिल सकता है। ऐसे में यहां कैंसर के मरीजों के लिए सुविधाओं का विस्तार होने की पूरी संभावना है। अभी बेड की कमी के कारण कीमोथेरेपी के लिए मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें