सीबीएसई स्कूल में अब चार के बजाय दो यूनिट टेस्ट होंगे। हर तीसरे महीने होने वाले यूनिट टेस्ट से विद्यार्थियों को छुटकारा मिल जाएगा।
सीबीएसई के नए नियम के अनुसार एक यूनिट टेस्ट छमाही परीक्षा से पहले और एक टेस्ट वार्षिक परीक्षा से पहले होगा। यूनिट टेस्ट के अंक वार्षिक परीक्षा में जोड़े जाते हैं। इस संबंध में सीबीएसई की तरफ से सभी स्कूलों को सूचना दे दी गई है। हालांकि स्कूल अपने स्तर पर कक्षा में बच्चों का टेस्ट ले सकता है।
सीबीएसई का मानना है कि हर तीन माह में होने वाले यूनिट टेस्ट को लेकर विद्यार्थियों में तनाव बढ़ जाता है। इस पहल से विद्यार्थियों का तनाव कम होगा।
हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कांफ्रेस के अध्यक्ष एसएस गोसाईं ने बताया कि सीबीएसई की ओर से अच्छा कदम उठाया है। इससे विद्यार्थियों का तनाव कम होगा।