देश के पहले सरकारी महिला तकनीकी विश्वविद्यालय इंदिरा गांधी दिल्ली तकनीकी महिला विश्वविद्यालय (आईजीडीटीयूडब्ल्यू) में शैक्षणिक सत्र 2018-19 में पोस्ट ग्रेजुएट और पीएचडी प्रोग्राम में दाखिले की दौड़ शुरू हो गयी है। छात्र एमटेक, एमसीए और पीएचडी में दाखिले के लिए छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। एमसीए प्रोग्राम में दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर मिलेगा।
आईजीडीटीयूडब्ल्यू प्रबंधन के मुताबिक, पोस्ट ग्रेजुएट में रैगलुर और पार्ट टाइम कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। एमटेक प्रोग्राम में दाखिले विंडो 30 जून तक खुली रहेगी। इसके रैगुलर प्रोग्राम में इंफोरमेशन सिक्योरिटी मैनेजमेंट, वीएलएसएल डिजाइन मोबाइल एंड प्रवेसिव कंप्यूटिंग व रोबिटिक एंड ऑटोमेशन कोर्स की पढ़ाई कर सकते हैं।
जबकि एमटेक पार्ट टाइम में इंफोरमेशन एंड कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी प्रोग्राम में दाखिला ले सकते हैं। दाखिले में गेट स्कोर के आधार पर मेरिट बनेगी। वहीं, एमसीए प्रोग्राम में कंप्यूटर एप्लीकेशन कोर्स में दाखिला का मौका 20 जून तक मिलेगा, दाखिला सीट के लिए 30 जून को प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी।
इसके अलावा पीएचडी प्रोग्राम में छात्रों के पास एप्लाइड साइंसेज एंड ह्यूमेनाइटिज (फिजिक्स, कैमिस्ट्री व मैथ्स), कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, मैकेनिकल एंड ऑटोमेशन इंजीनियरिंग, कंप्यूटर एप्लीकेशन, ह्यूमैनाइटिज व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में दाखिला लेने का विकल्प है। पीएचडी प्रोग्राम में दाखिला आवेदन पत्र 20 जून तक भेजा जा सकता है। हालांकि सीट रिसर्च एप्टीट्यूड टेस्ट के आधार पर मिलेगी।