राष्ट्रीय शिक्षक महासंघ जिले के प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा के 70 शिक्षकों को सम्मानित करेगा। सम्मान समारोह आगामी एक अक्तूबर को आईटीएस कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया जा रहा है।
जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा होंगे। यह जानकारी रविवार को समिति के डॉ. अनिल अग्रवाल ने दी।
इस दौरान डॉ. विनीत आर्य, डॉ. राजदेव तिवारी, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. सुनील मिश्रा आदि मौजूद रहे।