फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापानी सरकार देगी 2 साल का स्कॉलरशिप, सीबीएसई ने संबद्ध स्कूलों से मांगे आवेदन 

Sat, 27 Jan 2018 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
CBSE
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध स्कूलों के शिक्षकों को जापान में शोध करने का मौका मिलने जा रहा है। दरअसल, जापान सरकार उन्हें स्कॉलरशिप देगी।

विज्ञापन


मेैक्सट स्कॉलरशिप के लिए सीबीएसई ने स्कूलों से शिक्षकों के नाम भेजने को कहा है। चयनित 10 शिक्षकों को जापान के नामी विश्वविद्यालयों में स्कूली शिक्षा संबंधी विषयों पर शोध करने का अवसर मिलेगा। समयसीमा दो वर्ष की होगी।

सीबीएसई ने स्कूल प्रिंसिपल को एक सर्कुलर भेजा है। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि केवी और नवोदय विद्यालय इसमें आवेदन नहीं कर सकते हैं।

स्कूलों को कहा गया है कि वह प्राथमिक या माध्यमिक शिक्षा में दस साल का अनुभव रखने वाले शिक्षकों के नाम का प्रस्ताव भेज सकते हैं। शिक्षकों की आयु सीमा 35 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
विज्ञापन


शिक्षकों को साथ ही जापानी भाषा सीखने का इच्छुक होना जरूरी है। दो साल की स्कॉलरशिप में जापानी मंत्रालय द्वारा 1,43,000 येन प्रति माह भत्ते के तौर पर दिए जाएंगे। शोध की फीस भी जापानी सरकारी वहन करेगी। 31 जनवरी तक आवेदन alhilal.cbse@gmail.com पर भेजा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें