फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU के खालसा कॉलेज में 30 शिक्षकों से की गई शुरुआत

Sun, 17 Dec 2017 08:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
du - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज केगुरु अंगद देव टीचिंग लर्निंग सेंटर में देशभर के कॉलेज शिक्षकों के लिए एक माह के फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम की शुरुआत हो गई। इस प्रोग्राम के अंतर्गत शिक्षकों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन


डीयू समकुलपति प्रो जे.पी खुराना व यूजीसी के पूर्व चेयरमेन प्रो.वेद प्रकाश ने कॉलेज में इस प्रोग्राम का उद्घाटन किया। पहले चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से लगभग 30 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।

शिक्षकों केफैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम में शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्रो खुराना ने शिक्षकों को कक्षा में छात्रों की विविधता को समझने की सलाह पर बल दिया। वहीं प्रो.वेद प्रकाश ने शिक्षकों को एक अच्छे शिक्षक के गुणों को जानने और अच्छे शिक्षक बनने की आत्मज्ञान की जानकारी दी।
विज्ञापन


साथ ही पाठ्यक्रम में गुणात्मक सुधार लाने के तरीके सुझाए। इस मौके पर सेंटर के अध्यक्ष प्रो.ए.के बख्शी ने शिक्षकों को बताया कि कैसे यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एक अनूठे तरीके से उच्च शिक्षा में शिक्षकों के समग्र व्यवसायिक विकास में मदद करेगा।

इस अवसर पर कॉलेज प्रिंसिपल डॉ जसविंदर सिंह, सेंटर की संयुक्त निदेशक डॉ विमल भी उपस्थित थे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को उच्च शिक्षा में फैकल्टी की भूमिका व उतरदायित्व, विश्वविद्यालयों का ढांचा व कार्यप्रणाली, एकेडेमिक लीडरशिप, प्लानिंग व मैनेजमेंट, करिकुलम डिजाइन व कंटेट डेवलपमेंट, ई-कंटेट डेवलपमेंट एंड मैसिव ओपन लर्निंग कोर्स, जैसे मॉड्यूल से जानकारी दी जाएगी। खासकर पढ़ाई को कैसे इंटरेक्टिव बनाया जाएगा यह बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें