द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टड एकाउंटस ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की नवम्बर (2016) में हुई इंटरमीडिएट प्रोफेशनल कंपीटेंसी (आईपीसी) परीक्षा के नतीजे 31 जनवरी को शाम 6 बजे घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट का ब्योरा icaiexam.icai.org से प्राप्त किया जा सकता है। छात्रों को रिजल्ट प्राप्त करने के लिए अपना पंजीकरण नंबर व रोल नंबर डालना होगा। इसकेअलावा छात्र एसएमएस सेवा से भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। एसएमएस सेवा से परिणाम जानने केलिए छात्रों को अनुक्रमांक लिख कर 58888 पर संदेश भेजना होगा।