फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 30 वर्ष तक की आयु वाले दे सकेंगे जेआरएफ नेट 

Wed, 24 Jan 2018 08:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
exam
विज्ञापन

देशभर में राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) की तैयारी करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, सीबीएसई द्वारा जेआरएफ  (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) नेट के लिए आयु सीमा 28 से बढ़ाकर 30 साल कर दी गई है।

विज्ञापन


यानी 30 साल की उम्र तक इस परीक्षा में बैठ सकेंगे। बोर्ड ने परीक्षा को लेकर एक शॉर्ट नोटिफिकेशन भी जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस साल 8 जुलाई को परीक्षा होगी।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 मार्च से शुरू होगी। आवेदन का अंतिम दिन 5 अप्रैल है। वहीं, आवेदन शुल्क 6 अप्रैल तक जमा कराया जा सकता है। साथ ही इस बार प्रश्न पत्र के फॉर्मेट में भी बदलाव होगा।
विज्ञापन


इस बार यूजीसी परीक्षा 200 अंकों की होगी, इसमें 150 प्रश्न आएंगे। अब तक तीन पेपर 450 अंकों के होते थे जिसमें 175 प्रश्न आते थे। अब तीन की जगह सिर्फ दो पेपर होंगे।

पहला पेपर 100 अंकों का होगा जिसमें पचास प्रश्न आएंगे इसकी समयावधि एक घंटे की होगी। परीक्षा सुबह 9.30 बजे से सुबह 10.30 बजे तक होगी। दूसरा पेपर भी 100 अंकों का होगा और इसमें 100 प्रश्न अनिवार्य होंगे। इसकी समयावधि दो घंटे की होगी।

उल्लेखनीय है कि बीते साल तक इस परीक्षा में तीन पेपर होते थे। पहला पेपर 100 अंकों का होता था जिसमें 50 प्रश्न पूछे जाते थे। इसकी समयावधि 1 घंटा 15 मिनट थी।

जबकि दूसरा पेपर 100 अंक का था जिसमें 50 प्रश्न पूछे गए थे इसकी भी समयावधि 1 घंटा 15 मिनट थी। वहीं, तीसरा पेपर 150 अंकों का हुआ था और उसमें 75 प्रश्न पूछे गए थे और समयावधि 2.30 घंटे की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें