फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो अब इसलिए आसान नहीं होगा केंद्रीय विद्यालय खोलना

Sat, 09 Dec 2017 03:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय संगठन
विज्ञापन
देश में कहीं भी अब केंद्रीय विद्यालय खोलना आसान नहीं होगा। केंद्र सरकार ने एक सेलेक्शन कमेटी बनाई है, जो तय करेगी कि केंद्रीय विद्यालय खोलने की जरूरत है या नहीं। सरकार ने इस कमेटी को ‘चैलेंज मेथड’ का नाम दिया है।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि अब तक राज्यों की मांग के आधार पर केंद्रीय विद्यालय खोले जाते थे, लेकिन भविष्य में ऐसा नहीं होगा। केंद्र सरकार ने चैलेंज मेथड (जरूरत के आकलन) योजना के तहत अब केवी खोलने का फैसला लिया है।

इसके लिए सात सदस्यीय सेलेक्शन कमेटी बनाई गई है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के स्कूली शिक्षा सचिव समिति के चेयरमैन होंगे। एंप्लायमेंट एंड ट्रेनिंग के रिटायर्ड डीजी शारदा प्रसाद, यूनेस्को के साउथ एशिया इंस्टीट्यूट के सलाहकार शैलेंद्र सिग्दल, एनसीईआरटी के प्रोफेसर एके श्रीवास्तव सदस्य और नीति आयोग के सिग्गी थॉमस प्रतिनिधि एवं केवी संगठन के कमिश्नर सदस्य सचिव रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें