फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU Admission 2019: 62 हजार सीटों के लिए आज से दाखिले की दौड़ शुरू 

Fri, 28 Jun 2019 03:20 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Delhi University - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2019-20 में स्नातक पाठ्यक्रमों की लगभग 62 हजार सीटों (सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस) के लिए दाखिला दौड़ शुक्रवार से शुरू होने जा रही है। पहली कटऑफ आने के बाद से ही दाखिले शुरू हो जाएंगे। प्रत्येक कटऑफ में विद्यार्थियों को दाखिले के लिए तीन दिन मिलेंगे। विद्यार्थियों को दाखिला मंजूर हो जाने के बाद फीस दाखिला पोर्टल पर ऑनलाइन ही जमा करानी होगी।

विज्ञापन



पहली कटऑफ के आधार पर विद्यार्थी 28, 29 जून और 1 जुलाई को दाखिला ले सकेंगे। डीयू प्रशासन ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि पहली कटऑफ के आधार पर जहां दाखिला मिलें, वहां प्रवेश ले लें। दाखिला लेने मेें विद्यार्थियों को कॉलेज की बजाए कोर्स को प्राथमिकता देनी होगी। कटऑफ जारी होने के बाद यदि वह किसी भी कोर्स में दाखिला पाने के योग्य हैं तो उन्हें दाखिला पोर्टल पर जाकर अपना दाखिला फॉर्म ऑनलाइन जनरेट कर कॉलेज पहुंचना होगा। 

ऐसे होगा ऑनलाइन दाखिला
1. दिल्ली विश्वविद्यालय में कटऑफ आने के बाद विद्यार्थियों को अपना दाखिला फॉर्म ऑनलाइन जनरेट करना होगा। इसके लिए उन्हें यूजी दाखिला पोर्टल पर अपने पंजीकृत ई-मेल आईडी का प्रयोग करना होगा। 
विज्ञापन

2. विद्यार्थी को अपने दाखिला फॉर्म का प्रिंट आउट, डीयू में भरा आवेदन फॉर्म, 10वीं और 12वीं के दस्तावेज लेकर कॉलेज पहुंचना होगा। जहां उसके अंकों के कैलकुलेशन और दस्तावेज की जांच की जाएगी।  
4. कॉलेज दस्तावेज की जांच कर दस्तावेज वापस कर देगा। 
5. यूजी पोर्टल पर कॉलेज दाखिले की मंजूरी देगा। जिसके बाद पोर्टल पर लॉगइन कर उन्हें ऑनलाइन फीस पैमेंट विकल्प पर फीस का भुगतान करना होगा। 
6. प्रशासन की सलाह है कि परेशानी से बचने के लिए ऑनलाइन दाखिले, फीस भुगतान के लिए अंतिम समय की प्रतीक्षा न करें। 
7. ध्यान रखना होगा कि फीस भुगतान करने के बाद ही कॉलेज विद्यार्थी का दाखिला पक्का करेगा। 
8. दाखिले के लिए मिले तीन दिनों में अगले दिन तीन बजे तक विद्यार्थी फीस जमा करा सकते हैं। मसलन पहले दिन दाखिला लिया तो दूसरे दिन तीन बजे तक फीस जमा कराई जा सकती है। दूसरे दिन दाखिला लेने पर तीसरे दिन तक और तीसरे दिन लेने पर चौथे दिन दोपहर तीन बजे तक फीस जमा करवाई जा सकती है।

कटऑफ जारी होने की तिथियां


पहली लिस्ट                                              28 जून 
दस्तावेज की जांच और दाखिला मंजूरी                    28 जून से 01 जुलाई

दूसरी लिस्ट                                                    04 जुलाई  
दस्तावेज की जांच और दाखिला मंजूरी                04, 05 व 06 जुलाई 

तीसरी लिस्ट                                                    09 जुलाई
दस्तावेज की जांच और  दाखिला मंजूरी                09, 10, व 11 जुलाई 

चौथी लिस्ट                                                    15 जुलाई 
दस्तावेज की जांच और दाखिला मंजूरी                    15, 16,व 17  जुलाई

पांचवीं लिस्ट                                                    20 जुलाई
दस्तावेज की जांच और दाखिला मंजूरी                    20, 22 व 23 जुलाई 

दस्तावेज की जांच और दाखिला मंजूरी का समय
-सुबह की पाली के कॉलेजों में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक
-शाम की पाली के कॉलेजों में दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
नोट: दाखिले के लिए मिले दिनों में रविवार पड़ने पर उस दिन दाखिले नहीं होंगे। कॉलेजों में सीटें खाली रहने पर अन्य कटऑफ निकाली जाएंगी। 
विज्ञापन

एसआरसीसी में अर्थशास्त्र ऑनर्स की कटऑफ 98.75 फीसदी 

दिल्ली विश्वविद्यालय में एक बार फिर ईको ऑनर्स और बीकॉम ऑनर्स में दाखिले की राह कठिन होने वाली है। दरअसल कुछ कॉलेजों ने अपनी वेबसाइट पर जो कटऑफ जारी की है। उनमें ईको, बीकॉम ऑनर्स की कटऑफ ही सबसे अधिक है। नामी कॉलेज एसआरसीसी ने सामान्य श्रेणी के लिए बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स की कटऑफ 98.75 फीसदी निकाली है।

यह बीते साल की कटऑफ से 0.25 फीसदी अधिक है। बीते साल इस कॉलेज ने इस कोर्स के लिए 98.50 फीसदी कटऑफ रखी थी।  दरअसल कुछ कॉलेजों ने अपनी वेबसाइट पर अपने-अपने कोर्स की कटऑफ जारी कर दी है। एसआरसीसी कॉलेज में दो कोर्स बीकॉम ऑनर्स, बीए ऑनर्स ईकोनॉमिक्स की कटऑफ को जारी किया है।

इस कॉलेज में बीकॉम ऑनर्स की सामान्य श्रेणी की कटऑफ 98.50 फीसदी है। यह बीते साल 0.75 फीसदी से ज्यादा है। बीते साल कॉलेज ने इस कोर्स की कटऑफ 97.75 फीसदी रखी थी। कॉलेज ने ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए बीकॉम ऑनर्स की कटऑफ 97 फीसदी व बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स ऑनर्स की कटऑफ 98.25 फीसदी निकाली है। 

किरोड़ीमल कॉलेज : बीकॉम ऑनर्स की कटऑफ 98.50 फीसदी
किरोड़ीमल कॉलेज ने एसआरसीसी कॉलेज के समान ही बीकॉम ऑनर्स की कटऑफ 98.50 रखी है। जबकि बीते साल यह 97.50 फीसदी थी। वहीं बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स के लिए अपनी कटऑफ बीते साल से 0.50 ज्यादा 98.25 फीसदी निकाली है। बीते साल कॉलेज में ईको ऑनर्स की कटऑफ 97.75 फीसदी थी।   बीकॉम की कटऑफ को 97.5 फीसदी रखा है।

कॉलेज ने जूलॉजी के लिए 97.33, बीएससी मैथमेटिक्स के लिए 97, अंग्रेजी ऑनर्स के लिए 97, राजनीति शास्त्र ऑनर्स के लिए 96 फीसदी कटऑफ निकाली है।  शिवाजी कॉलेज ने बीकॉम ऑनर्स के लिए 97 और ईकोनॉमिक्स ऑनर्स के लिए 96 फीसदी कटऑफ निकाली है। बीते साल इस कॉलेज ने सभी कॉलेजों में से सबसे अधिक बीकॉम ऑनर्स की कटऑफ 98 फीसदी निकाली थी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें