चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) से संबद्ध कॉलेजों में बीए द्वितीय वर्ष 2017 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। हालांकि कॉलेज कोड 070, 175, 176, 200, 205, 209, 210, 228, 263, 277, 288 और 300 का परीक्षा परिणाम प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक नहीं मिलने के कारण घोषित नहीं किया जा रहा है। प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक मिलने के बाद परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। ब्यूरो