सीसीएसयू से संबद्घ एडेड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में एमएड कोर्स के सत्र 14-15 प्रथम सेमेस्टर और 13-14 के बैक व पूर्व छात्र अब 15 जनवरी तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। इसके बाद छात्रों को कॉलेजों में 18 जनवरी तक फॉर्म जमा कराने होंगे। कॉलेज 20 जनवरी तक विश्वविद्यालय में फॉर्म जमा करा सकते हैं।