विद्या बाल भवन में सीबीएसई दिल्ली राज्य खो-खो चैंपियनशिप का शनिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन लड़कियों के फाइनल मैच में रोहिणी स्थित रेड रोज पब्लिक स्कूल ने मयूर पब्लिक स्कूल को हराकर पहला स्थान हासिल किया।
उधर, लड़कों के वर्ग में एसडी सरस्वती बाल मन्दिर रोहिणी ने विकास भारती पब्लिक स्कूल रोहिणी को हराया।
विद्या बाल भवन के प्रिंसिपल डॉ. सतवीर ने इस मौके पर बच्चों को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।