ग्रेटर नोएडा में ह्यूमन टच फाउंडेशन तथा ऑल इंडिया वुमन कांफ्रेंस की तरफ से 1 मई से लेकर 5 मई तक एनएस कॉलेज साकीपुर में कार्यशाला का आायेजन किया जाएगा।
फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. उपासना सिंह ने बताया कि कार्यशाला में छात्राओं को उनसे संबंधित विषयों की जानकारी दी जाएगी।
इस दौरान मनोचिकित्सक, करियर काउंसलर, विधि विशेषज्ञ सामाजिक विषयों पर छात्राओं के साथ चर्चा करेंगे।