पांच जुलाई को कंपनी सेक्रेटरी फाउंडेशन प्रोग्राम का रिजल्ट घोषित होगा। रिजल्ट सुबह 11 बजे वेबसाइट www.icsi.edu पर जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट के साथ-साथ हर विषय के अंक की जानकारी भी दी जाएगी।
पांच जून को परीक्षा का आयोजन किया गया था। कंपनी सेकेरेट्री फाउंडेशन प्रोग्राम की अगली परीक्षा 29 और 30 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।