फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 'मम भाषा संस्कृतम्' से जनगणना में संस्कृत दर्ज कराने का अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
-केंद्रीय संस्कृत विवि के कुलपति की अपील, शिक्षक और विद्यार्थी घर-घर जाकर करेंगे जागरूक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। आगामी जनगणना में संस्कृत को मातृभाषा या अन्य ज्ञात भाषा के रूप में दर्ज कराने के लिए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने 'मम भाषा संस्कृतम्' अभियान शुरू किया है, जिसके तहत 10 करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य है। कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी ने कहा कि जनगणना प्रपत्र के प्रश्न संख्या 14 में लोग संस्कृत को मातृभाषा या अन्य ज्ञात भाषा के रूप में दर्ज करा सकते हैं, ताकि संस्कृत जानने वालों की सही संख्या सामने आ सके। उन्होंने इसे भारतीय संस्कृति व ज्ञान की धरोहर बताया। अभियान में विश्वविद्यालय परिसरों, महाविद्यालयों, शोध व संस्कृत विद्यालयों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी व सामाजिक संगठनों और डिजिटल माध्यमों को जोड़ा गया है। घर-घर, चौराहों, पर्यटन स्थलों व धार्मिक स्थलों पर जागरूकता चलाई जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें