फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: ग्रामीण इलाकों को सौर उर्जा से लैस करने की मुहिम शुरू, बिजली कंपनियां घरों की छतों पर लगा रहीं पैनल

Mon, 09 Oct 2023 11:22 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

टाटा पावर डीडीएल ने विलेज कंज्यूमर ग्रुप बनाया है। यह ग्राहकों को सौर उर्जा के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं। अब तक 100 वॉट क्षमता तक के सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के ग्रामीण इलाकों को सौर उर्जा से लैस करने की मुहिम शुरू की गई है, खासकर उत्तर एवं उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के ग्रामीण इलाकों को सौर उर्जा से रोशन किया जा रहा है। बिजली कंपनियों की मदद से घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जा रहे है, ताकि ग्रामवासी वैकल्पिक उर्जा के स्रोत से अपने घरों को रोशन कर सकें। साथ ही सरकार की तरफ से सड़क पर भी वैकल्पिक उर्जा का इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे ग्रामीण उपभोक्ता, जिनकी छतों पर पर्याप्त जगह है और जो सोलर पैनल लगवाना चाहते हैं उन्हें बिजली कंपनियां ऑफर भी दे रही हैं।

विज्ञापन

टाटा पावर डीडीएल ने विलेज कंज्यूमर ग्रुप बनाया है। यह ग्राहकों को सौर उर्जा के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं। अब तक 100 वॉट क्षमता तक के सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं। यह ग्रुप कई गांवों में उपभोक्ताओं को सोलर पैनल लगवाने और इस बाबत सुझाव भी देने का काम कर रहा है। विलेज कंज्यूमर ग्रुप के प्रवक्ता के अनुसार, टाटा पॉवर डीडीएल का इस साल 1 मेगावाट तक सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य है। 80 से 90 किलोवॉट इंस्टॉलेशन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इससे बिजली की खपत और बचत होगी और वैकल्पिक उर्जा के प्रति ग्रामीण जागरूक होंगे।
विज्ञापन

रूफ टॉप सोलर वाले ग्रामीण क्षेत्र
जोंती गांव, निजामपुर, औचंदी, पूठ, सलाहपुर, कुतुबगढ़, कंझावला, जटखोर, दरियापुर, बांकनेर और बख्तावरपुर। उपभोक्ता सेवा केंद्र ग्रामीण इलाकों में स्थापित किया गया है। सोलर पॉवर से एयरकंडीशनर, टीवी, पंखे, ट्यूब लाइट और बल्ब भी जलाए जा सकते हैं। ग्रामीण इलाकों में बिजली बचाने के गुर भी सिखाए जा रहे हैं, साथ ही एलईडी बल्ब, ट्यूब लाइट की उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें