फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान तेज, तस्करी में होते हैं लिप्त, करते हैं ठगी

Mon, 03 Apr 2023 02:37 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस लगातार ऐसे विदेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, जो वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी राजधानी में चोरी-छिपे रह रहे हैं। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के द्वारका जिले में अवैध रूप से रह रहे विदेशियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। ऐसे विदेशी नागरिक राजधानी में रहकर गलत धंधे में लिप्त पाए गए हैं। मार्च माह में ऐसे 28 नागरिकों को उनके देश में डिपोर्ट किया गया है, वहीं इस साल कुल 82 विदेशी नागरिकों को डिपोर्ट किया गया है। जबकि द्वारका से पिछले साल 437 विदेशी नागरिकों को डिपोर्ट किया गया था।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस लगातार ऐसे विदेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, जो वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी राजधानी में चोरी-छिपे रह रहे हैं। इनमें डिपोर्ट किए जा रहे विदेशी नागरिकों में ज्यादातर आरोपी अफ्रीकी देश नाइजीरिया के नागरिक हैं। वहीं चीन, घाना, उज्बेकिस्तान के भी काफी नागरिकों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई हुई है। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने बताया कि द्वारका जिले की वाहन चोरी निरोधक शाखा, नारकोटिक्स सेल और मोहन गार्डन थाना पुलिस इस पर लगातार काम कर रही हैं।

 

मोहन गार्डन बना विदेशियों का ठिकाना
राजधानी में ज्यादातर विदेशी नागरिकों का ठिकाना मोहन गार्डन के उत्तम नगर, नवादा, महावीर एंक्लेव, तिलक नगर, चंद्र विहार,मटियाला, निहाल विहार, द्वारका मोड़ है। यहां अफ्रीकी देशों के नागरिक अधिक रहते हैं। ये सभी बिजनेस वीजा या फिर मेडिकल वीजा लेकर भारत में आते हैं। यहां अपने देश के नागरिकों की मदद से यहां काम धंधा करने लगते हैं। साथ ही आपराधिक गतिविधि में भी लिप्त हो जाते हैं। वहीं यहां म्यांमार के नागरिकों में अधिकांश शरणार्थी के तौर पर यहां रहते हैं। इनकी सबसे ज्यादा आबादी हस्तसाल, बुढेला, चाणक्य प्लेस में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें