फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पर्यावरण संरक्षण के लिए जामिया में चला अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
-ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक के तहत सात दिन तक आयोजित की गईं जागरूकता गतिविधियां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया में ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक (बीएसएलडब्ल्यू) 2026 और एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित हुईं। अभियान में जामिया के 13 विभागों, संकायों, छात्रावासों और शैक्षणिक इकाइयों ने हिस्सा लिया। यह पहल पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से मिशन लाइफ के तहत भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के दौरान आयोजित की गई। उद्देश्य पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली को बढ़ावा देना और लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। अभियान में गणित, कंप्यूटर साइंस, इतिहास एवं संस्कृति, सामाजिक कार्य, मनोविज्ञान, एयरोनॉटिक्स समेत विभिन्न विभागों के अलावा छात्रावासों, यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक और सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने भागीदारी की। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी इकाइयों के प्रयासों की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण में सामूहिक भागीदारी को जरूरी बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें