नई दिल्ली । दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय(डीटीयू) में नाइट कैफे(कियोस्क) खोला जाएगा। इसमें ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर, स्नैक्स, बेवरेज आदि की सुविधा मिलेगी। इसको लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। यह कैंटीन पूरे हफ्ते सुबह 10 से लेकर रात 11 बजे तक संचालित होगा। इस संबंध में निविदा जारी कर दी गई है। कैंटीन संचालक के पास दो हजार लोगों का भोजन परोसने का अनुभव होना अनिवार्य है। कैंटीन में शाकाहारी भोजन मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं। ब्यूरो