फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैब चालक की गंदी बात: शाहीनबाग में पहली की छात्रा से अश्लील हरकत, मासूम का दर्द सुन शर्म से झुक जाएंगी आंखें

Wed, 26 Apr 2023 06:59 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

आरोप है कि जैतपुर निवासी अजहर कैब में मासूम के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। वह छात्रा के शरीर को गलत नीयत से छूता था। मासूम आरोपी की इस हरकत से काफी डरी हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के शाहीनबाग इलाके में स्कूल कैब चालक पहली कक्षा की छात्रा के साथ गंदी बातें कर रहा था। वह पिछले एक साल से छात्रा के साथ शारीरिक छेड़छाड़ कर रहा था। आरेापी छात्रा की यूनिफॉर्म को उतार देता था। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव के बताया कि छात्रा के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्जकर आरोपी कैब चालक मोहम्मद अजहर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि मासूम छात्रा डिफेंस कॉलोनी स्थित एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है। वह छात्रा को सुबह स्कूल ले जाता और फिर स्कूल से घर छोड़ता था। आरोप है कि जैतपुर निवासी अजहर कैब में मासूम के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। वह छात्रा के शरीर को गलत नीयत से छूता था।
विज्ञापन

मासूम आरोपी की ऐसी हरकत से काफी डरी हुई थी। उसने परिजनों को ये बात बताई तो घरवाले दंग रह गए। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो की धाराओं के तहत मामला दर्जकर आरोपी मो. अजहर को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें