फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAA: 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोट दूं तो जिंदगी सफल हो जाए', सीएए कानून पास होने पर बोले पाकिस्तानी सिख

Tue, 12 Mar 2024 07:24 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

35 साल पहले पाकिस्तान से अपनी जान बचाकर भागे सरदार हरभजन सिंह को अब इस बात की खुशी है कि उन्हें कुछ समय के बाद नागरिकता मिल जाएगी। उनके बच्चों को अब भारतीय कहलाने का गौरव हासिल होगा...
विज्ञापन
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के साथ होली खेलते पाकिस्तानी, अफगानी शरणार्थी हिंदू और सिख। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरदार हरभजन सिंह की पूरी जिंदगी इस दंश के साथ गुजर गई कि भारत में बतौर प्रवासी 35 साल गुजरने के बाद भी आज तक उन्हें भारत की नागरिकता नहीं मिली थी। हर काम के लिए उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता था। पढ़ाई-लिखाई से लेकर कहीं आने-जाने के समय उनके पास कोई दस्तावेज नहीं होते थे, जिससे कदम-कदम पर परेशानियों का सामना करना पड़ता था। वे भारत में होकर भी पूरी दुनिया में कहीं के नहीं थे। सिख होने के कारण पाकिस्तान उन्हें अपना नहीं मानता था, तो भारत के वे नागरिक नहीं बने थे।

35 साल पहले पाकिस्तान से अपनी जान बचाकर भागे सरदार हरभजन सिंह को अब इस बात की खुशी है कि उन्हें कुछ समय के बाद नागरिकता मिल जाएगी। उनके बच्चों को अब भारतीय कहलाने का गौरव हासिल होगा। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए वोट करने का अवसर मिल जाए, तो उनका जन्म सफल हो जाए। यह अनुभव केवल उनका नहीं है, बल्कि हरिनगर, त्रिनगर और अन्य जगहों पर रहने वाले लगभग 35 हजार शरणार्थियों का है। उन्होंने कहा कि इनमें वही लोग शामिल हैं जो केवल अपना धर्म बचाने के लिए और धार्मिक उत्पीड़न से बचने के लिए पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से भागकर हिंदुस्तान पहुंचे थे।   

भाजपा अध्यक्ष के साथ मनाई होली, फोड़े पटाखे

नागरिकता मिलने की राह आसान होती देख पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए हिंदू, सिख और जैन लोगों में जबरदस्त खुशी देखी गई। मंगलवार को ऐसे लोगों का एक दल दिल्ली भाजपा कार्यालय पहुंचा और अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के साथ इन लोगों ने होली मनाई। शरणार्थियों ने एक पत्र भी वीरेंद्र सचदेवा को सौंपा, जिसमें उन्होंने अपनी भावनाओं को बताते हुए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया था।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि उनका परिवार स्वयं पाकिस्तान से आया था, इसलिए वे इन लोगों का दर्द महसूस करते हैं। वे इस अवसर पर भावुक हो गए और अपने आंसू नहीं रोक सके। उन्होंने कहा कि इन सभी शरणार्थियों को अब भारतीय कहलाने का गौरव मिलेगा। दिल्ली भाजपा मीडिया सेल के इंचार्ज प्रवीण शंकर कपूर और विक्रम मित्तल ने कहा कि भारत सरकार ने आज से शरणार्थियों को भारतीय नागरिक का दर्जा दे दिया है, अब यह घरवाले हैं। उनका इस धरती पर पूरा सम्मान और अधिकार के साथ स्वागत है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें