फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरों को एक गलती पड़ी भारी: मस्ती के लिए ट्रेन में चढ़े, बिहार से पहुंचे गाजियाबाद, चार दिन तक भटकते रहे

Thu, 04 May 2023 10:38 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में बच्चों को अकेले परेशान घूमते देखकर एक एनजीओ के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बुलाया और पूछताछ की। इसके बाद किशोरों ने उन्हें पूरी कहानी बताई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के रहने वाले तीन किशोर मस्ती के लिए मगध एक्सप्रेस में चढ़े तो ट्रेन के चलने पर वे उतर नहीं पाए। परिवार से बिछड़कर तीनों गाजियाबाद पहुंच गए। तीनों को चार दिन भटकना पड़ा। पुराना रेलवे स्टेशन पर उतरे तीनों किशोरों को एनजीओ ने बरामद कर सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया। इसके बाद उनके परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया। गुरुवार को सीडब्ल्यूसी ने तीनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन

नालंदा, बिहार के रहने वाले 12 वर्षीय अंश कुमार, 15 वर्षीय विशाल और 13 साल के कृष्ण कुमार एक मई को गांव से पांच किलोमीटर दूर हिलसा स्टेशन पर चले गए। दिल्ली की ओर जाने वाली मगध एक्सप्रेस यहां रुकी तो तीनों मस्ती करने के लिए इसमें सवार हो गए। अंश के पिता मिंटू कुमार ने बताया कि ट्रेन तभी चल पड़ी और तीनों उससे नीचे नहीं उतर पाए। दो मई को गाजियाबाद स्टेशन पर वह तीनों उतर गए।
विज्ञापन

यहां अकेले परेशान घूमते देख एक एनजीओ के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बुलाया और पूछताछ की। किशोरों ने उन्हें पूरी कहानी बताई। उन्हें चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से उन्हें गांधी नगर स्थित शेल्टर होम में भेज दिया और उनके परिजनों को फोन कर सूचना दे दी गई। गुरुवार को उनके परिजन गाजियाबाद पहुंचे और सीडब्ल्यूसी ने किशोरों को उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें