जानकारी के अनुसार ईस्ट विनोद नगर निवासी शंकर लाल गोयल की कल्याणपुरी 11 ब्लॉक में स्टेशनरी की बड़ी दुकान है। 24 जुलाई की रात को वह दुकान बंद कर स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे। एलबीएस अस्पताल के पास अचानक उनकी स्कूटी में बाइक ने टक्कर मार दी। वारदात के बाद आरोपी भाग गए। शंकर लाल घर पहुंचे तो उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया।
कॉलर ने टक्कर मारने की बात करते हुए कहा कि यह तो ट्रेलर था। यदि छह लाख का इंतजाम नहीं किया तो उसकी जान भी जा सकती है। इसके बाद आरोपी लगातार कॉल कर रुपयों की डिमांड करने लगे। परेशान होकर पीड़ित ने 28 जुलाई को मामले की शिकायत कल्याणपुरी थाना पुलिस से की।