फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trade Fair: 1500 करोड़ से अधिक का हुआ कारोबार, ओडिशा को स्वर्ण पदक, असम को रजत और राजस्थान को कांस्य पदक मिला

Tue, 28 Nov 2023 04:09 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

42वें ट्रेड फेयर में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की श्रेणी में ओडिशा ने स्वर्ण पदक जीता, असम को रजत पदक और राजस्थान को कांस्य पदक मिला। कर्नाटक, उत्तराखंड, गुजरात को विशेष प्रशंसा प्रमाणपत्र दिया गया।
विज्ञापन
व्यापार मेले में लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

व्यापार मेले में 1500 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ, ये पिछले साल के मुकाबले बहुत ज्यादा है। पिछले साल मेले में 950 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था। इस साल 13 देश, भारत के सभी राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों के 3500 से ज्यादा वितरकों ने अपने उत्पादों के साथ हिस्सा लिया। सोमवार शाम को मेले के समापन समारोह में आईटीपीओ के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक प्रदीप सिंह खरोला ने जानकारी दी। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए दिल्ली पुलिस व अन्य सहयोगी एजेंसियों का आभार जताया।

विज्ञापन


42वें ट्रेड फेयर में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की श्रेणी में ओडिशा ने स्वर्ण पदक जीता, असम को रजत पदक और राजस्थान को कांस्य पदक मिला। कर्नाटक, उत्तराखंड, गुजरात को विशेष प्रशंसा प्रमाणपत्र दिया गया। थीम प्रस्तुति के आधार पर मध्य प्रदेश ने स्वर्ण पदक जीता, त्रिपुरा को रजत पदक और आंध्र प्रदेश को कांस्य पदक प्रदान किया गया। तमिलनाडु, नागालैंड और गोवा को विशेष प्रशंसा प्रमाणपत्र दिए गए। केंद्र शासित प्रदेश श्रेणी में अंडमान और निकोबार को स्वर्ण पदक और लद्दाख को रजत पदक मिला।

पंजाब पवेलियन सबसे स्वच्छ
ट्रेड फेयर में इस बार आईटीपीओ ने स्वच्छ भारत अभियान चलाया। स्वच्छता को लेकर जागरूक किया गया और सबसे साफ मंडप को भी पुरस्कार दिया। इस श्रेणी में पंजाब को स्वर्ण, हरियाणा को रजत, छत्तीसगढ़ को कांस्य और हिमाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल को प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन


विदेशी मंडप में संयुक्त अरब अमीरात अव्वल
विदेशी मंडपों में संयुक्त अरब अमीरात (स्विस अरेबियन परफ्यूम्स इंडस्ट्रीज एलएलसी) को स्वर्ण पदक और थाईलैंड (थाई एसएमईएस एक्सपोर्टर्स एसो) को रजत पदक मिला, जबकि तुर्की, टिलो हेडियेलिक एस्या सनायी टिकारेट लिमिटेड सेरकेटी और एक अन्य को संयुक्त रूप से कांस्य पदक दिया गया। मिस्र के (मिलानो बाजार) को विशेष प्रशंसा प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।

आयुष मंत्रालय को स्वर्ण पदक
मंत्रालयों, विभागों, पीएसयू, पीएसबी और कमोडिटी बोर्ड श्रेणी में आयुष मंत्रालय ने स्वर्ण पदक, करदाता सेवा महानिदेशालय, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड, आयकर निदेशालय ने रजत पदक जीता, जबकि रेल मंत्रालय ने कांस्य पदक जीता। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग को विशेष प्रशंसा प्रमाण पत्र मिला। सशक्त भारत श्रेणी में कपड़ा मंत्रालय ने स्वर्ण पदक, जीआई मंडप ने रजत, सरस ने कांस्य पदक जीता। केवीआईसी, एमएसएमई और ट्राइबल को-ऑपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, जनजातीय कार्य मंत्रालय को विशेष प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

निजी क्षेत्र में आनंदा सबसे आगे
निजी क्षेत्र में डेयरी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड आनंदा ने स्वर्ण पदक, श्याम तिलपट्टी उद्योग ने रजत पदक और डीएस डोर्स इंडिया लिमिटेड ने कांस्य पदक जीता। मायरॉयल्स (मृदु मित्तल ग्रुप) और रोमाना हर्बल केयर प्राइवेट लिमिटेड को विशेष प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें