फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दुर्लभ प्रजाति के कछुए और तोतों का धंधा, पुलिस ने की छापेमारी, भनक लगते ही आरोपी दुकानदार फरार

Sat, 24 Jun 2023 10:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट, पशुओं के साथ क्रूरता बरतने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी दुकानदार की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस और एनजीओ ने कछुओं को नदी और तोतों को जंगल ले जाकर रिहा कर दिया है।
विज्ञापन
दुर्लभ प्रजाति के कछुए और तोते - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में दुर्लभ प्रजाति के प्रतिबंधित कछुओं और तोतों को बेचा जा रहा था। एक एनजीओ को इसकी भनक लगी तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दुकान में छापा मारकर 19 कछुए और 40 तोतों को बरामद किया। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी दुकानदार फरार हो गया।

विज्ञापन

पुलिस ने वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट, पशुओं के साथ क्रूरता बरतने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी दुकानदार की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस और एनजीओ ने कछुओं को नदी और तोतों को जंगल ले जाकर रिहा कर दिया है।

 

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि शुक्रवार को गैर सरकारी संस्थान पीएफए के एनिमल वेलफेयर अधिकारी गौरव गुप्ता ने एक शिकायत दी। उन्होंने बताया कि शास्त्री पार्क इलाके में बुलंद मस्जिद के पास प्रतिबंधित प्रजाति के कछुए और तोते बेचे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें