फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रोडवेज के रंग में रंगी प्राइवेट बस जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- परी चौक के पास यातायात पुलिस ने की कार्रवाई

ग्रेटर नोएडा। यातायात नियमों के उल्लंघन पर यातायात पुलिस ने वृहस्पतिवार को परी चौक के समीप रोडवेज के रंग में रंगी एक प्राइवेट बस को जब्त कर लिया। जांच के दौरान बस पर 50 से अधिक लंबित चालान भी पाए गए। यातायात निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि निजी बसों के लिए रोडवेज की बसों का रंग और डिजाइन उपयोग करना प्रतिबंधित है। संदेह होने पर बस रोकी गई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह बस कासना क्षेत्र के पास स्थित एक कंपनी के कर्मचारियों को लाने और ले जाने का कार्य कर रही थी। बता दें कि पिछले दिनों रोडवेज से मिलती-जुलती एक प्राइवेट बस में आग लग गई थी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें