उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि शनिवार सुबह 5:30 बजे सिविल लाइंस थाना पुलिस को सूचना मिली कि आईपी कॉलेज लाल बत्ती के पास अज्ञात वाहन ने एक युवक को कुचल दिया है। युवक को ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जांच के बाद पता चला कि मृतक सिविल लाइंस में एक खाने की दुकान पर डिलीवरी बॉय था।
सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के बाद पुलिस को पता चला कि बस आईएसबीटी की ओर से आई थी। चालक ने एक पेट्रोल पंप से डीजल डलवाया। इसके बाद वह रिंग रोड पर जाने लगा। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह तीन साल से निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस चला रहा है। घटना वाले दिन वह देहरादून से सवारी लेकर आईएसबीटी आया था। वापस जाते समय उसने युवक को कुचला। इसके बाद वह जगतपुर, वजीराबाद पहुंचा।