फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: यामाहा कंपनी के कर्मचारियों को लाने और ले जाने वाली बस सड़क पर पलटी, छह कर्मी मामूली रूप से घायल

Tue, 20 Jun 2023 06:42 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

घायल कर्मियों को यामाहा कंपनी की प्राथमिक मेडिकल यूनिट में ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। एसीपी रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र की 60 मीटर रोड के पास तेज रफ्तार यामाहा कंपनी की बस पलट गई। बस में करीब 28 कर्मचारी सवार थे। हादसे में छह लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए यामाहा कंपनी की प्राथमिक मेडिकल यूनिट में ले जाया गया। 

विज्ञापन


शाम 5:00 बजे ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र की 60 मीटर रोड के पास एक कच्ची सड़क पर तेज रफ्तार बस पलट गई। इसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घायल कर्मियों को यामाहा कंपनी की प्राथमिक मेडिकल यूनिट में ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। एसीपी रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए कंपनी के मेडिकल सेंटर में भेजा गया है। मौके पर क्रेन बुलाकर बस को हटवा दिया गया है और यातायात को सुचारू करवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें