फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दिनदहाड़े बंद मकान के गेट पर चलाईं गोलियां, दो बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम, कैमरे में कैद हुई करतूत

Sun, 23 Apr 2023 10:13 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस मामला दर्ज कर दोनों बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि बदमाश भोगल की तरफ से घटनास्थल पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
दिनदहाड़े बंद मकान के गेट पर चलाईं गोलियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी थाना इलाके में दिनदहाड़े बंद मकान व खिड़की पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने से हड़कंप मच गया। दो बदमाशों ने तीन गोलियां चलाईं। इसके बाद फरार होते समय भूतल पर एक कंपनी के कार्यालय पर भी तीन गोलियां चला दीं। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस मामला दर्ज कर दोनों बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि बदमाश भोगल की तरफ से घटनास्थल पर पहुंचे थे।

 

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि हिप्नोथेरेपिस्ट सोहेल सिद्दीकी जे-13 सिद्धार्थ नगर सनलाइट कॉलोनी में रहते हैं। रविवार सुबह घर के बाहर ताला लगा हुआ था। सुबह 7:30 बजे मास्क लगाए दो बदमाश पहुंचे। एक बदमाश पहली मंजिल पर गया। ताला देखकर उसने गेट पर तीन गोलियां चला दीं। इसके बाद भूतल पर कैंडल कंपनी के कार्यालय की एक खिड़की पर तीन गोलियां चलाईं। सीसीटीवी फुटेज की जांच से पुलिस को पता चला कि दोनों बदमाश पैदल आए थे। वारदात के बाद दोनों बदमाश रेलवे अंडरपास होते हुए भोगल मार्केट की ओर जाते हुए दिखे हैं। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

 

  

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें