फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: रंगदारी के लिए बिल्डर के घर पर चलाईं गोलियां, आरोपियों ने मांगे थे 20 लाख रुपये

Fri, 21 Jul 2023 08:38 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने कारोबारी की शिकायत पर गोली चलाने, जान से मारने की धमकी व ऑर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों व मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आनंद पर्वत इलाके में बिल्डर को कॉल कर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। कारोबारी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया तो बुधवार रात को बाइक सवार पांच बदमाशों ने बिल्डर के घर पर गोलियां चला दीं। गनीमत यह रही कि गोली किसी को नहीं लगी। पुलिस को घटनास्थल से दो खोखे और एक कारतूस मिला है। हालांकि, कारोबारी ने कहा कि उसके घर पर आठ से दस गोलियां चलाईं गईं। 

विज्ञापन


पुलिस ने कारोबारी की शिकायत पर गोली चलाने, जान से मारने की धमकी व ऑर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों व मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक, विरमानंद उर्फ बबलू परिवार के साथ आनंद पर्वत की पंजाबी बस्ती, मिलिट्री रोड पर रहते हैं।

विरमानंद ने बताया कि बुधवार रात करीब 10:30 बजे वे खाने के बाद परिवार के साथ सोने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार पांच बदमाश उनके घर के बाहर पहुंचे और आठ-दस गोलियां चला दीं। बदमाशों के जाने के बाद विरमानंद ने मामले की सूचना पुलिस को दी। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम को मौके पर बुला लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें