बुलंदशहर के जहांगीराबाद में हुए मुठभेड़ में बुधवार को पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश केके उर्फ कालू को दबोचा है।
एनकाउंटर के दौरान कालू के पैर गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने बताया है कि कालू पर लूट और डकैती के कई मामले दर्ज हैं और पुलिस उसे काफी दिन से तलाश कर रही थी।