अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली भाजपा महामंत्री एवं सांसद योगेन्द्र चांदोलिया ने आम बजट देश और जनता के विकास को नए पंख लगाने वाला है। यह निर्माण उद्योग, पर्यटन, तीर्थ स्थल विकास और मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देकर युवा भारत के विकास की गति को तेज करेगा। सांसद ने बजट को युवा फ्रेंडली बताते हुए कहा कि इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। दिल्ली सहित अन्य शहरी क्षेत्रों में तेजी से हो रहे विकास को नया स्वरूप देने के लिए निजी बिल्डरों के ऋणों को सुरक्षा कवर देने का प्रावधान किया है। इसके साथ ही तीर्थस्थलों के विकास को भी विशेष महत्व दिया है, जिससे निर्माण उद्योग को लाभ होगा और भवन निर्माण गतिविधियों में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि बजट 2026 में बुजुर्गों की चिकित्सा सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा दिया गया है।