फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: बीमार भाभी का हाल जानने अस्पताल पहुंचीं बसपा सुप्रीमो मायावती, भाई आनंद और भतीजे आकाश रहे साथ

Fri, 14 Jul 2023 09:34 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती गुरुवार को अपनी बीमार भाभी विचित्र लता का हाल जानने सेक्टर-19 स्थित इंडो गल्फ अस्पताल पहुंचीं। वह करीब एक घंटे तक अस्पताल की पहली मंजिल पर स्थित प्राइवेट वार्ड में रहीं।
विज्ञापन
अपनी भाभी का हाल जानने पहुंची बसपा प्रमुख मायावती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती गुरुवार को अचानक नोएडा के एक अस्पताल में पहुंच गई। उनके आने से डीएनडी से लेकर अस्पताल तक हलचल तेज हो गई। पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए। बसपा सुप्रीमो यहां अपनी भाभी विचित्र लता का हाल जानने के लिए पहुंची थीं।

विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती गुरुवार को अपनी बीमार भाभी विचित्र लता का हाल जानने सेक्टर-19 स्थित इंडो गल्फ अस्पताल पहुंचीं। वह करीब एक घंटे तक अस्पताल की पहली मंजिल पर स्थित प्राइवेट वार्ड में रहीं। उन्होंने न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. नवदीप ने भाभी की तबीयत के बारे में जानकारी दी। विचित्र लता को बुधवार सुबह भर्ती किया गया था।

विज्ञापन

इस दौरान बसपा सुप्रीमो के भाई आनंद और भतीजा आकाश भी मौजूद रहे। दोपहर करीब तीन बजे मायावती डीएनडी फ्लाईओवर के रास्ते दिल्ली रवाना हो गईं। इस दौरान अस्पताल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें