फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बीएसएफ ने हिंदी समारोह का किया आयोजन

सार

नई दिल्ली स्थित बीएसएफ मुख्यालय में हिंदी समारोह आयोजित किया गया, जिसमें महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने हिंदी के महत्व और एकता में उसकी भूमिका को रेखांकित किया। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विभिन्न इकाइयों और कार्मिकों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शुक्रवार को राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में हिंदी समारोह का आयोजन किया। बीएसएफ के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में हिंदी के प्रति बीएसएफ के योगदान को रेखांकित किया गया। समारोह में केंद्रीय विद्यालय, बीएसएफ, छावला की छात्राओं ने प्रस्तुति दी जिसके लिए उन्हें पुरस्कृत किया गया। महानिदेशक ने राजभाषा अपील का विमोचन किया और हिंदी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए फ्रंटियर मुख्यालयों श्रेणी में पंजाब को प्रथम, मेघालय को द्वितीय और राजस्थान को तृतीय राजभाषा शील्ड प्रदान की है। प्रशिक्षण संस्थानों में ग्वालियर, इंदौर और सहायक प्रशिक्षण केंद्र इंदौर ने शीर्ष स्थान हासिल किए जबकि निदेशालयों में प्रशासन, कार्मिक और रसद निदेशालय अव्वल रहे। हिंदी पखवाड़े की प्रतियोगिताओं में 28 कार्मिकों को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। महानिदेशक ने अपने संबोधन में हिंदी को एकता और भारतीयता का प्रतीक बताते हुए सभी को कार्यालयी कार्यों में इसका अधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने हिंदी पखवाड़े के आयोजनों की सराहना की और विजेताओं को बधाई दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें