फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा बना जल्लाद: 16 दिन तक लूटता रहा साली की अस्मत, पीड़िता बोली- मैंने रोका तो उसने यह कहकर किया गंदा काम

Sat, 03 Jun 2023 10:28 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरोपी रोज उसकी मर्जी के खिलाफ वारदात को अंजाम देता रहा। 10 मई से शुरू हुआ यह सिलसिला 26 मई तक चलता रहा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में 12वीं कक्षा की छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि पीड़ित छात्रा का जीजा ही है। पहली बार आरोपी ने घर में अकेला पाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। किसी को कुछ भी बनाने पर जान से मारने की धमकी दी। 

विज्ञापन

10 मई को फिर आरोपी घर पहुंचा। घुमाने के बहाने 19 साल की छात्रा को अगवा कर साथ ले गया। आरोपी रोजाना वारदात को अंजाम देता रहा। 26 मई को पीड़िता ने किसी तरह अपने पिता को जानकारी दी। बाद में पिता ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस को खबर दी गई, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पूर्व ही आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़िता अपने परिवार के साथ हर्ष विहार इलाके में रहती है। वह 12वीं कक्षा की छात्रा है। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि सात मई को उसका जीजा घर आया था। उस समय उसके माता-पिता किसी काम से बाहर चले गए। इस बीच उसका भाई भी दोस्तों से मिलने चला गया। इसी दौरान जीजा ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। 

पीड़िता काफी रोई और माता-पिता से शिकायत करने की बात कहने लगी। इस पर आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देगा। 10 मई को आरोपी फिर अपनी ससुराल आया। उस समय भी वह घर में अकेली थी। आरोपी जबरन छात्रा को बाहर कोल्ड ड्रिंक पीने के बहाने बाइक पर बिठाकर ले गया। 
विज्ञापन

पीड़िता ने मना भी किया तो आरोपी ने चाकू निकालकर धमकाया। इसके बाद आरोपी उसे अनजान जगह ले गया। वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद उसने छात्रा को बंधक बना लिया। आरोपी रोज उसकी मर्जी के खिलाफ वारदात को अंजाम देता रहा। 26 मई तक यह सिलसिला चलता रहा। युवती का आरोप है कि आरोपी उससे जबरन शादी करने की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें