फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे बात कर रहे थे तीनों: ईंट से भरी ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, दो की मौत; एक घायल

Fri, 29 Jul 2022 11:22 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नरेंद्र, दयानंद और सोनू बिजली विभाग में संविदा पर काम करते थे। शुक्रवार को तीनों किसी काम से प्रेम नगर चौक पर पहुंचे थे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर पूर्वी जिला के हर्ष विहार इलाके में ईंट से भरी टैक्टर ट्राली पलटने से तीन लोग उसके चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां नरेंद्र और दयानंद को मृत घोषित कर दिया गया और इनके साथी सोनू का इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्रॉली को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नरेंद्र और दयानंद नेहरू विहार में रहते थे। इनके परिवार में माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य हैं। नरेंद्र, दयानंद और सोनू बिजली विभाग में संविदा पर काम करते थे। शुक्रवार को तीनों किसी काम से प्रेम नगर चौक पर पहुंचे थे। सड़क किनारे अपनी बाइक खड़ी करने के बाद सोनू और दयानंद उस पर बैठे थे, जबकि नरेंद्र पास ही खड़े थे। तीनों वहां पर बातचीत कर रहे थे। 

इसी दौरान वहां से जा रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर इनपर पलट गई। तीनों ट्रॉली के नीचे दब गए। घटना को अंजाम देने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। आस पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रॉली हटाकर तीनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें