फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: विश्व पुस्तक दिवस पर पंच परिवर्तन पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर द्वारका स्थित साहित्य परिक्रमा कार्यालय में ‘पंच परिवर्तन’ पुस्तक पर चर्चा का आयोजन किया गया। यह पुस्तक मुकुल कानिटकर द्वारा लिखित है और इसमें समाज व मानवता के कल्याण से जुड़े विचार प्रस्तुत किए गए हैं।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय साहित्य परिषद के संगठन मंत्री मनोज कुमार ने कहा कि यह पुस्तक वैश्विक दृष्टि के साथ सकारात्मक बदलाव का संदेश देती है। उन्होंने परिवार में संवाद की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि संवाद से ही संस्कार और समाधान विकसित होते हैं। इस अवसर पर प्रवीण ने सामाजिक कुरीतियों को त्यागने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। वहीं दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रोफेसर पूनम राठी ने परिवार को संस्कारों की पहली पाठशाला बताते हुए सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताई और ‘मोबाइल पार्किंग’ जैसे उपाय अपनाने की सलाह दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें