फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: ट्रीटमेंट प्लांट में मिला दिव्यांग व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। रोहिणी जिले के केएन काटजू मार्ग स्थित हैदरपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से करीब 55 वर्षीय एक दिव्यांग व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार बुधवार को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची टीम ने शव को बाहर निकाला। मृतक ने नारंगी टी-शर्ट और काला ट्रैक सूट लोअर पहन रखा था। तलाशी में कोई पहचान पत्र नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि मृतक के दाहिने हाथ की तीन उंगलियां गायब हैं, दाहिने हाथ पर हिंदी में ओम का टैटू बना है और दाहिनी टांग दिव्यांग थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डीसीपी शशांक जायसवाल ने बताया कि शिनाख्त के लिए दिल्ली समेत अन्य राज्यों की पुलिस को सूचना दे दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें