फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बादली नहर में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। समय बादली इलाके में स्थित नहर से 30 साल के युवक का शव मिला है। मृतक के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिलने से शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि 27 जून को पुलिस को बादली नहर में एक युवक का शव होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर से शव को बाहर निकला। उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला। आशंका जताई जा रही है कि नहर में डूबने से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के लिए दिल्ली के अलावा आस पास के राज्यों की पुलिस को शव मिलने की जानकारी दे दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें