फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की निर्मम हत्या: दो दिन से लापता महिला का शव खाली प्लॉट में मिला, बहनोई ने बताई हैरान करने वाली बात

Thu, 01 Sep 2022 11:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

डीएलएफ फेस तीन थाना पुलिस ने मौसी के दामाद के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या व सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम में डीएलएफ फेस-तीन क्षेत्र के नाथूपुर गांव की 45 वर्षीय महिला की अज्ञात व्यक्ति ने गला दबाकर हत्या करने के बाद शव खाली प्लॉट में फेंक दिया। शव बुधवार रात प्लॉट से बरामद किया गया। डीएलएफ फेस तीन थाना पुलिस ने मौसी के दामाद के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या व सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

डीएलएफ फेस तीन के नाथूपुर गांव में एक प्लॉट में महिला का शव मिला था। पुलिस ने महिला की पहचान प्रभा (45) निवासी ओडिशा के रूप में की है। छानबीन के दौरान पता चला कि महिला के परिवार के साथ उसके मौसी के परिवार के लोग भी नाथूपुर में रहते हैं। महिला मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही है। दो दिन से संदिग्ध हालत में लापता थी। इससे पहले भी लापता रहती थी, मगर वापस आ जाती थी। थाना प्रभारी डीएलएफ फेस तीन इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें