फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रविवार को ब्लू लाइन मेट्रो सेवा देर से होगी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्रप्रस्थ–सुप्रीम कोर्ट सेक्शन पर रखरखाव कार्य सुबह के समय कुछ रूट प्रभावित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर रविवार, 19 अप्रैल को कुछ समय के लिए सेवा प्रभावित रहेगी। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के अनुसार, इंद्रप्रस्थ और सुप्रीम कोर्ट स्टेशनों के बीच निर्धारित ट्रैक रखरखाव कार्य के कारण शुरुआती घंटों में मेट्रो सेवाएं देर से शुरू होंगी। इसका असर लाइन-3 और लाइन-4 पर देखने को मिलेगा, जहां सुबह की पहली ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। वैशाली से द्वारका सेक्टर-21 की ओर पहली ट्रेन सुबह 6:05 बजे चलेगी, जबकि लक्ष्मी नगर से द्वारका सेक्टर-21 के लिए पहली ट्रेन सुबह 6:21 बजे रवाना होगी। वहीं, यमुना बैंक से द्वारका सेक्टर-21 की ओर पहली ट्रेन सुबह 5:50 बजे प्रस्थान करेगी। हालांकि, द्वारका से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी तथा द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा और वैशाली की ओर जाने वाली ट्रेनों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है और वे अपने निर्धारित समय पर ही संचालित होंगी। डीएमआरसी ने यात्रियों से अपील की है कि वे रविवार सुबह यात्रा की योजना बनाते समय इन परिवर्तनों को ध्यान में रखें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें