पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ब्रह्मपुरी स्थित जगजीत नगर में एक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें युवाओं, महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता की। आयोजक दीपमाला सिंह ने कहा कि रक्तदान जीवन बचाने का सरल माध्यम है। शिविर में नियमित रक्तदान के लिए भी जागरूक किया गया। संवाद